Breaking
25 Mar 2026, Wed

Ranbir Kapoor: Kapoor Khandaan ka Sabse Padhe-Likhe Star ka Safar

Ranbir Kapoo

“Ranbir Kapoor: Kapoor Khandaan ka Sabse Padhe-Likhe Star ka Safar”

Ranbir Kapoor न सिर्फ बॉलीवुड के चहेते स्टार हैं, बल्कि अपने परिवार के पहले ऐसे पुरुष सदस्य भी हैं जिन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी कर आगे की शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। आज रणबीर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जानते हैं।

पढ़ाई में रिकॉर्ड तोड़ा

कपूर खानदान की चार पीढ़ियां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं, लेकिन किसी ने भी स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं की थी। रणबीर कपूर इस परंपरा को तोड़ने वाले पहले सदस्य बने। खुद रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मेरे दादाजी (राज कपूर) छठी, पापा (ऋषि कपूर) आठवीं और अंकल (राजीव कपूर) नौवीं में फेल हुए थे। जब मैंने 10वीं में 53.4% अंक हासिल किए तो पूरा परिवार खुश हुआ। दादी तो खुशी से रो पड़ी थीं और मेरे लिए छोटी सी पार्टी रखी थी।”

बचपन की शरारतें और सज़ा

Ranbir Kapoor बचपन से ही शरारती स्वभाव के थे। स्कूल के दिनों में वह क्लास में पीछे बैठकर मस्ती करते रहते थे। एक बार बोरिंग पीरियड के दौरान क्लास से चुपके से निकलने की कोशिश कर रहे थे तभी प्रिंसिपल ने पकड़ लिया। गुस्से में उन्हें थप्पड़ जड़ दिए और पूरे कॉरिडोर में लेकर सवाल-जवाब किए।

सिर्फ स्कूल ही नहीं, रणबीर को बचपन में पिता ऋषि कपूर से भी मार पड़ी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि 12 साल की उम्र में जब वह जूते पहनकर पूजा घर में चले गए थे तो पापा ने गुस्से में चांटा मार दिया था।

17 साल की उम्र में बने असिस्टेंट डायरेक्टर

Ranbir Kapoor  ने 17 साल की उम्र में अपने पिता ऋषि कपूर की फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद उन्होंने एच.आर. कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और फिर न्यूयॉर्क जाकर फिल्ममेकिंग व मेथड एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। पढ़ाई के दौरान उन्होंने दो शॉर्ट फिल्में भी बनाई थीं।

‘ब्लैक’ में पोंछा लगाने से ‘सांवरिया’ तक

पढ़ाई पूरी करने के बाद रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर बने। उन्होंने लाइट्स फिक्स करने से लेकर सेट पर झाड़ू-पोंछा तक लगाया और गालियां भी खाईं। मेहनत रंग लाई और 2007 में भंसाली ने उन्हें ‘सांवरिया’ से बतौर हीरो लॉन्च किया। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन रणबीर के टॉवेल सीन ने सुर्खियां बटोरीं और उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला।

करियर की ऊंचाई: ‘वेक अप सिड’ से ‘रॉकस्टार’ तक

‘सांवरिया’ और ‘बचना ए हसीनों’ के बाद रणबीर को 2009 में ‘वेक अप सिड’ से असली पहचान मिली। ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ ने भी हिट का स्वाद चखाया। ‘राजनीति’ ने 100 करोड़ क्लब में पहुंचाया और ‘रॉकेट सिंह’ से क्रिटिक्स की वाहवाही पाई।

2011 की ‘रॉकस्टार’ रणबीर के करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी। इस फिल्म ने उन्हें इंटरनेशनल स्टारडम दिलाया। 2012 की ‘बर्फी’ में गूंगे-बहरे इंसान की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री बनी।

फ्लॉप का दौर और ‘एनिमल’ से वापसी

2013 से 2017 के बीच रणबीर की कई फिल्में फ्लॉप रहीं। लेकिन 2018 की ‘संजू’ ने उनकी किस्मत पलट दी। इसके बाद 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र’ और 2023 में ‘एनिमल’ ने रणबीर को सुपरस्टार्स की लिस्ट में वापस ला खड़ा किया।

लव लाइफ भी रही चर्चा में

Ranbir Kapoor की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही। उनका नाम दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और माहिरा खान के साथ जुड़ा। दीपिका और कैटरीना के साथ उनके रिश्ते खूब चर्चा में रहे। अंततः रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट आईं। ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है, राहा।

बेटी के बाद बदल गया नजरिया

राहा के जन्म के बाद रणबीर ने नॉनवेज और स्मोकिंग छोड़ दी। उन्होंने कहा, “राहा को पहली बार गोद में लेना मेरे जीवन का सबसे कीमती पल था। ऐसा लगा जैसे मैं फिर से जन्मा हूं। अब जिंदगी के मायने बदल गए हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *