Breaking
1 Dec 2025, Mon

सोना 1.10 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी 1.32 लाख से अ‎धिक

सोना 1.10 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी 1.32 लाख से अ‎धिक

सोना 1.10 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी 1.32 लाख से अ‎धिक

सोना 1.10 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी 1.32 लाख से अ‎धिक
सोना 1.10 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी 1.32 लाख से अ‎धिक

इस सप्ताह के पहले दिन कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोने और चांदी दोनों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को चांदी और सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले और दिन के दौरान नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर वायदा कॉन्ट्रेक्ट 555 रुपए की तेजी के साथ 1,10,402 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,09,847 रुपए था। इस समय तक यह 733 रुपए की तेजी के साथ 1,10,580 रुपए पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 1,10,608 का उच्च और 1,10,202 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ। इस महीने यह 1,10,666 के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी का दिसंबर वायदा भाव 820 रुपए की तेजी के साथ 1,30,658 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,29,838 रुपए था। कारोबार के दौरान इसमें 2,300 रुपए की उछाल आई और यह 1,32,138 रुपए पर पहुंच गई। आज चांदी ने 1,32,311 रुपए का दिन का उच्चतम स्तर छू लिया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में भी तेजी जारी है। सोना 3,721.30 डॉलर पर खुला और 3,739.90 रुपए तक पहुंचा। वहीं चांदी 43.40 डॉलर पर खुलने के बाद 43.94 रुपए प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक गई। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुझान इस तेजी की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *