Breaking
1 Dec 2025, Mon

शिल्पा शेट्टी का गरबा लुक सोशल मीडिया पर छाया

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का गरबा लुक सोशल मीडिया पर छाया

त्योहारों का मौसम आते ही बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी भी रंगों और परंपरा में डूब गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।

वीडियो में शिल्पा अलग-अलग पोज़ देती नजर आ रही हैं—कभी हल्की मुस्कान के साथ, तो कभी गोल घूमते हुए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस त्योहार के मौसम के लिए एक रंग काफी नहीं है।” यह साफ दिखाता है कि शिल्पा नवरात्रि और गरबा की तैयारियों में पूरी तरह से रंगी हुई हैं।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

लुक की खासियत

  • शिल्पा ने मल्टीकलर घाघरा-चोली पहनी है, जिसमें पीला, हरा, लाल और नीला रंग खूबसूरती से मेल खा रहे हैं।
  • आउटफिट पर सुनहरी जरी का वर्क और चोली पर बारीक कढ़ाई उनके स्लिम फिगर को और निखार रही है।
  • हेयरस्टाइल में हाफ चोटी और रंग-बिरंगे रिबन उनकी पारंपरिक वाइब को कंप्लीट कर रहे हैं।
  • चेहरे पर मिनिमल मेकअप और नैचुरल ग्लो उनकी ब्यूटी को चार चांद लगा रहा है।

म्यूजिक और फैंस का रिएक्शन

शिल्पा शेट्टी वीडियो के बैकग्राउंड में गुजराती गाना ‘रमति आवे’ है, जो नवरात्रि से पहले ही ट्रेंड में है। यह गाना एल्बम ‘डाकला-2’ का हिस्सा है और गरबा में बजने वाले पॉपुलर ट्रैक्स में गिना जाता है।

फैंस ने भी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया।

  • एक यूजर ने लिखा, “कभी नवरात्रि खेलने आओ वडोदरा।”
  • दूसरे ने उन्हें “गरबा क्वीन” का टैग दे दिया।
  • वहीं, एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, “मैम, आप बहुत सुंदर लग रही हो।”

वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी को पिछली बार फिल्म ‘सुखी’ में देखा गया था। अब वह जल्द ही कन्नड़ एक्शन ड्रामा ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *