Breaking
6 Feb 2026, Fri

गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 5 महीने पहले हुई थी शादी

गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी

गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 5 महीने पहले हुई थी शादी

गुरुग्राम से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार युवक का नाम शुभम मीणा था, जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला था।

शादी के बाद गुरुग्राम में बस गए थे शुभम

जानकारी के मुताबिक, शुभम ने हाल ही में दिल्ली की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम के नयागांव इलाके में माता कॉलोनी के पास किराए के घर में रहने लगे थे। शुभम एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे और उनकी सालाना आय लगभग 20 लाख रुपये थी।

घटना ऐसे हुई उजागर

यह मामला मंगलवार का है। शुभम अपने कमरे से निकले और काफी देर तक वापस नहीं लौटे। जब उनकी पत्नी ने उन्हें ढूंढने के लिए ऊपर का रुख किया तो उनके होश उड़ गए। ऊपरी मंजिल की छत से शुभम का शव लटकता मिला। पत्नी ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी और इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

डिप्रेशन की थी समस्या

सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि शुभम के परिजनों ने कहा कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। परिवार ने पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। शुभम की असमय मौत से परिवार और पत्नी गहरे सदमे में हैं।


⚠️ नोट: अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहा है, तो नजदीकी काउंसलर, डॉक्टर से संपर्क करें। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। मदद के लिए भारत में 24×7 हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 (किरण मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन) उपलब्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *