Breaking
25 Mar 2026, Wed

ईटखेड़ी में सांप के काटने से किसान की मौत, बुधवारा में हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

ईटखेड़ी में सांप के काटने से किसान की मौत, बुधवारा में हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

ईटखेड़ी में सांप के काटने से किसान की मौत, बुधवारा में हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी थाना इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत पर काम करते समय सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश चौकसे (53), निवासी ग्राम चांदपुर के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ओम प्रकाश अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत की नाली में छिपे सांप ने उनके पैर में काट लिया। घटना के बाद उन्होंने तत्काल अपने बेटे को फोन कर बताया कि सांप ने काट लिया है और पैर से अधिक खून बह रहा है।

खबर मिलते ही बेटा तुरंत खेत पर पहुंचा और उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर गया। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसी बीच, तलैया थाना क्षेत्र से भी एक अन्य हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवारा इलाके में रहने वाला रोबिन (45) तीन दिन पहले मकान की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवारवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं से इलाके में माहौल गमगीन है और पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *